Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • NATIONAL
  • UP

राम मंदिर चढ़ावा चोरी; 70 नहीं, 105 बार लगाई चपत

aaptak.co.in1@gmail.com September 21, 2026
ram mandir

-सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी बोली- सभी घटनाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है। चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और सामान एसबीआई के लॉकर में रखा जाता है। कोर्ट ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है।

इससे पहले 23 जून को पहली एसआईटी ने अपनी प्राइमरी जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच सीसीटीवी में लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं थीं। फुटेज में पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी नोटों की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए दिखे थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दूसरी एसआईटी बनाई गई है, जो जांच कर रही है।

सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर देगी। सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कानून के मुताबिक चार्जशीट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे देने से इनकार कर दिया। सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह मामले को सेशन जज के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं करना चाहती। जरूरत पडऩे पर कोर्ट आगे की जांच के संबंध में आदेश जारी कर सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता शिवम पांडेय के मुताबिक, जिन मामलों में कानून के तहत 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करना जरूरी होता है, वहां समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर आरोपी को वैधानिक यानी डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिल सकता है। इस मामले में 90 दिन की अवधि पूरी हो रही है। इसलिए पुलिस के लिए चार्जशीट दाखिल करने की समय-सीमा अहम हो गई है।

चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, यूपी सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ताओं में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह, वकील एनके गोस्वामी, अजय कुमार राय और हिंदू धर्म परिषद शामिल हैं। याचिका में राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों का पूरा ऑडिट कराने की मांग भी की गई है।

25 जून को 8 लोगों पर दर्ज हुई थी एफआईआर
रामजन्मभूमि थाने में 25 जून को 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों पर मंदिर से चोरी, कर्मचारी के तौर पर संपत्ति की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति को छिपाने या उसका इस्तेमाल करने में मदद, आपराधिक साजिश और साझा मंशा से अपराध करने जैसी धाराओं में कार्रवाई की गई है। सभी फैजाबाद जेल में बंद हैं।

राम मंदिर चंदा चोरी: टिन्नू समेत 8 लोगों पर FIR, चंपत राय सहित बड़े चेहरों को बचाया

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: 105 चोरी की घटनाएं 70 नहीं 105 बार चोरी Ayodhya Ram Mandir Ram Mandir SIT Ram Mandir Theft Case Supreme Court अयोध्या चोरी मामला अयोध्या न्यूज अयोध्या राम मंदिर एसआईटी स्टेटस रिपोर्ट चढ़ावा चोरी केस तुषार मेहता राम जन्मभूमि मंदिर राम मंदिर एसआईटी जांच राम मंदिर चढ़ावा राम मंदिर चढ़ावा चोरी राम मंदिर चोरी केस राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर सीसीटीवी सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर

Post navigation

Previous: जातिवाद और छुआछूत हिंदू समाज पर कलंक: होसबोले
Next: आपने तो नहीं दी दूसरे को SIM; 50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल

Related Stories

mp vidhansabha session
  • NATIONAL

विस का शीत सत्र 7 से, गूंजेंगे शराब कांड सहित अन्य मुदृे

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
mp_greenfield_highway_550x350
  • NATIONAL

MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड हाईवे

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
bina mla nirmala sapre
  • POLITICS/ADMIN

बीना विधायक निर्मला पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्पीकर को 2 माह का वक्त

aaptak.co.in1@gmail.com November 4, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Posts

  • 60 सेकंड में आज की टॉप खबरें
  • विस का शीत सत्र 7 से, गूंजेंगे शराब कांड सहित अन्य मुदृे
  • MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड हाईवे
  • 60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें
  • दिमाग-शरीर आखिर क्रॉस-वायर्ड क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा 500 मिलियन साल पुराना रहस्य

Recent Comments

  1. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  2. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  3. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. luckycapone-flitabs on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
mp vidhansabha session
  • NATIONAL

विस का शीत सत्र 7 से, गूंजेंगे शराब कांड सहित अन्य मुदृे

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
mp_greenfield_highway_550x350
  • NATIONAL

MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड हाईवे

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
हमारी मदद कर सकते हैं...
9425168479@upi

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.